उत्तराखंड

15वें राष्ट्रपति के लिए मतदान संपन्न, देश को मिल सकती है पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित 67 विधायकों ने किया मताधिकार का प्रयोग

नौगांव (देहरादून)। भारत के 15वें राष्ट्रपति के लिया आज शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न हो गया है। चुनाव के परिणाम 21 जुलाई (गुरुवार) को आयेंगे। कई घटक दलों के समर्थन और विपक्ष की क्रॉस वोटिंग के चलते बीजेपी नीत एनडीए की नेता द्रौपदी मुर्म का देश की पहली आदिवासी राष्‍ट्रपति बनना लगभग तय है। मुर्मू के सामने विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्‍हा को उतारा है।

उत्तराखंड में आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधानसभा भवन देहरादून में मतदान संपन्न हुआ। प्रदेश में सभी 70 विधायकों में से 67 विधायकों ने ही अपने मत का प्रयोग किया। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास और कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ बीमार होने के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी मतदान करने नहीं पहुंचे। उत्तराखंड विधानसभा में सुबह 10 बजे मतदान शुरू होते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपना वोट डाला। मतदान करने के बाद सीएम ने कहा कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपति मुर्मू की जीत तय है। मतदान प्रक्रिया औपचारिकता मात्र है। कहा भाजपा के सभी विधायकों और बसपा के साथ निर्दलीय विधायकों का समर्थन मुर्मू को है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button