राजनीतिसामाजिक

व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे : नवीन वर्मा

स्वागत

उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड का यमुनाघाटी में गाजे –बाजों और फूलमालाओं से भव्य स्वागत

Naugaon(उत्तरकाशी)। उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा के आज यमुनाघाटी आगमन पर जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल यमुनाघाटी कबूल सिंह पंवार के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने नैनबाग में फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान गढ़वाल/कुमाऊं के प्रभारी हर्षवर्धन पांडये, उपेंद्र असवाल, रूपेंद्र नागर, प्रदेश उपाध्यक्ष मदन लाल भी साथ में थे।

नैनबाग में स्वागत के बाद प्रदेश अध्यक्ष डामटा, बर्नीगाड़, लाखामंडल, बडकोट और पुरोला में व्यापारियों से मिले और नौगांव स्थित ब्लॉक सभागार में कार्यसमिति की बैठक में भी प्रतिभाग किया। उन्होंने नौगांव ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन लगातार व्यापारियों के हित और उनकी सुरक्षा के लिए काम कर रहा है। कहा किसी भी कीमत पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी इकाइयों के पदाधिकारियों को संगठन को मजबूती देने के लिए समस्याओं के समाधान के लिए आवाज बुलंद करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि समस्या भी हम, समाधान भी हम, इसलिए हमें खुद की समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठानी होगी, तब जाकर ही हमारी बात सरकार तक पहुंच पाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि जिला स्तर में जिलाधिकारी व्यापारियों के साथ “व्यापार मित्र मिशन” के तहत समस्याओं को सुनेंगे और बड़ी समस्या को मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे। इसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्य सचिव ने प्रदेश संगठन को जानकारी दी है। इस कार्यक्रम में जिले की सभी इकाइयों के अध्यक्षों ने ऑनलाइन मार्केटिंग से व्यापार पर पढ़ रहे असर, यमुनाघाटी में घूम रहे फेरी वालों और दुकानदारों के हित के लिए अलग राहत कोष बनाने की मांग की गई।

पुरोला व्यापार मंडल अध्यक्ष बृजमोहन चौहान ने गत दिवस मूसलाधार बारिश से कुमोला खड्ड में बही दुकानों से व्यापारियों को हुए नुकसान का उचित मुआवजा सरकार से दिलाने की मांग रखी। प्रदेश अध्यक्ष वर्मा ने फेरी व्यापार को व्यापारिक प्रभावित के साथ सामाजिक क्षति भी बताया है जो चैलेंज के रूप में व्यापारियों के साथ साथ ग्रामीणों के सामने भी है। इसके खात्मे के लिए व्यापारियों को ही सामने आकर मुकाबला करना होगा। तब जाकर कुछ हद तक इनसे निपटा जा सकता है। कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी के नए सदस्यों का मनोनयन भी किया गया।

ये रहे उपस्थित : जगदीश असवाल, जगमोहन नौडियाल , राजेश नेगी, रमेशचंद्र, प्यारेलाल, चतर सिंह चौहान, दीवान सिंह रावत, सुनील भंडारी, हरदेव राणा, अरविंद खंडूड़ी, लायवीर कलूरा, दिनेश तोमर, अंकित पंवार, दीपक नौडियाल, अनीता, गीता बिस्ट, प्रदीप चौहान, भादर सिंह राणा, शंकर रावत, राजाराम जगूड़ी, रणवीर रावत, महावीर राणा, संजय राणा मोहित कश्यप, विजय रावत, रामराज चौहान,  धनवीर रावत, त्रेपन नेगी, राजेश रावत, अर्जुन रावत, सुमित रावत, विपिन रमोला, आर्यमोहन, अनिल कुकरेजा, कमल, सहित सैकड़ों व्यापारी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button