अपराधउत्तराखंड

पूर्व पालिकाध्यक्ष बड़कोट अतोल रावत ने किया भूस्खलन प्रभावित छटांगा क्षेत्र का मुआयना

स्थानीय लोगों को दिया समस्या का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन

Barkot (उत्तरकाशी)। बरसाती सीजन के कारण नगर पालिका परिषद के अंतर्गत छटांगा मंदिर भूस्खलन की जद में आ गया है। जिसको गंम्भीरता से लेते पूर्व पालिका अध्यक्ष ने आज एनएच के ईई के साथ मौके का मुआयना किया है। उन्होंने स्थानीय लोगों को समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया है।

नगर पालिका बड़कोट के वार्ड नंबर–2 छटांगा में मंदिर के नीचे भारी बरसात के बाद से हो रहे भूस्खलन क्षेत्र का पूर्व पालिकाध्यक्ष अतोल सिंह रावत ने ईई राष्ट्रीय राजमार्ग तथा ऑल वेदर के प्रोजेक्ट मैनेजर के साथ मौका मुआयना किया।  ग्रामीणों का कहना है की ऑल वेदर की निर्माण के समय कमी के कारण यहां भूस्खलन हुआ है। जबकि एनएच विभाग के ईई एवं ऑल वेदर के मैनेजर का कहना है कि विभाग ने अपना कार्य पूरा कर दिया है। भूस्खलन वाले स्थान पर नगर पालिका के द्वारा निर्माण कार्य कराया जाना है क्योंकि पूर्व में छटांगा ग्राम सभा थी। तो भूस्खलन वाले स्थान पर मनरेगा के तहत निर्माण कार्य कराए जाते थे। इस बात की पुष्टि ग्रामीणों ने की है। इस दौरान तय हुआ कि उक्त स्थान पर निर्माण कार्य नगरपालिका द्वारा कराया जाना चाहिए। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अतोल रावत ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि यदि नगर पालिका प्रशासन निर्माण कार्य नहीं करेगा। तो जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन से बात कर उक्त स्थान पर निर्माण कार्य करवाया जाएगा। ग्रामीणों ने बरसात खत्म होने के तुरंत बाद निर्माण कार्य कराने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button