मंत्री ने हर संभव कार्य करने के लिए दिया पूर्ण भरोसा
पुरोला/दिल्ली। यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर अपने विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं रखी।
यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर यमुनोत्री नेशनल हाइवे (जुड्डो से बड़कोट) तक चौड़ीकरण और डाबरकोट के पास बार–बार लैंड स्लाइड होने के कारण मार्ग बंद होने की समस्या से निजात दिलवाने के लिए डाबरकोट के पास टनल का निर्माण करवाने के साथ क्षेत्र की अन्य समस्याओं से अवगत कराया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यमुनोत्री विधानसभा के विकास के लिए हर संभव कार्य करवाने के लिए पूर्ण भरोसा दिया है।