अपराधपुलिस

Big breking : पिकअप वाहन 100 मीटर गहरी खाई में गिरा, दो की मौत 

दुःखद

Dehradun। थाना क्षेत्र त्यूणी के अंतर्गत अटाल की तरफ जा रहा पिकअप वाहन गहरी खाई में जा समाया। हादसे में वाहन सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के मदद से शवों को खाई से बाहर निकाला है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

थानाध्यक्ष त्यूणी आशीष रवियान ने जानकारी देते बताया कि  आज सुबह करीब 8:30 बजे सूचना मिली कि त्यूणी से अटाल की तरफ जा रहा पिकअप संख्या (UA07R7819 ग्राम प्लासू के पास सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में दो लोग सवार थे। जिनकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मय फोर्स मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दोनों शवों को खाई से बाहर निकालकर सड़क पर लाया गया है। दोनों शवों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी के मोर्चरी भेजा गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उसके बाद पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

मृतक

  • सुलेमान (50) पुत्र गानी निवासी ग्राम रिक्षाणू थाना त्यूणी जनपद देहरादून।
  • सुनील (35) पुत्र केशर सिंह चौहान निवासी थंगाड तहसील चौपाल थाना नेरवा जिला शिमला हिमाचल प्रदेश।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button