पुलिस

Big breking : भालू के पित्त की तस्करी करते एक महिला सहित 02 गिरफ्तार

Dehradun (पिथौरागढ़)। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ की पुलिस/वन प्रभाग मुनस्यारी की संयुक्त टीम ने 02 लोगों (महिला व पुरुष) को भालू की पित्त की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ वन प्रभाग मुनस्यारी में वन्य जीव जंतु अधिनियम 1972 के तहत कार्यवाही गतिमान है।

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी, महेश चन्द्र जोशी, विनोद कुमार थापा एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑप्स, परवेज अली के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुनस्यारी मुनव्वर हुसैन के नेतृत्व में मुनस्यारी पुलिस टीम/ एसओजी, वन प्रभाग टीम द्वारा भालू के पित्त के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। टीम ने भवानी उर्फ गीता देवी (27) पत्नी प्रकाश राम निवासी दुआधबगढ़ पोस्ट आफिस एवम थाना जोलजीबी और राजेंद्र प्रकाश(20) पुत्र कुंदन राम निवासी ग्राम मटेना थाना मुनस्यारी को भालू की पित्त की अवैध तस्करी करते आईटीबीपी बैंड मुनस्यारी से पकड़ा गया। मौके पर गिरफ्तारी मेमो, सूचना मेमो, फर्द बरामदगी/गिरफ्तारी आदि प्रपत्र तैयार कर वन प्रभाग मुनस्यारी रेंज कार्यालय में वन अपराध अन्तर्गत धारा 2/9/39/49b/50/51/57 वन्य जीव जंतु अधिनियम 1972 बनाम भवानी देवी आदि 04 नफर पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ वन प्रभाग मुनस्यारी द्वारा कार्यवाही गतिमान है।

बरामद 

  • भालू की पित्त रंग काला/भूरा वजन करीब 0.506 किलोग्राम।
  • दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन।
  • स्कूटी रंग नीला ब्लू नंबर यू के 05D 6459।

वांछित अभियुक्त

  • चंदू उर्फ चंद्र कुमार(27) पुत्र लकछम राम निवासी ग्राम मटेना थाना मुनस्यारी जिला पिथौरागढ़।
  • कृष्णा (30) निवासी ग्राम तोमिक थाना मुनस्यारी जिला पिथौरागढ़।

गिरफ्तारी टीम

  • कांस्टेबल : संजय चौहान, राम कुमार राणा, मनोज भट्ट, सुनील कुमार, मनोज, महिला कांस्टेबल पुष्पा थापा।
  • एसओजी टीम : प्रभारी एसओजी हरीश सिंह, कांस्टेबल ध्रुव, गोविंद रोतेला, सत्येंद्र सुयाल और अशोक सिंह।
  • वन प्रभाग रेंज मुनस्यारी टीम : रेंजर लवराज सिंह पांगती, वन आरक्षी धीरज सिंह, डाकिया प्रेम सिंह।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button