
Dehradun। समाजवादी पार्टी नेता और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव ने आज मेदांता अस्पताल में आखरी सांस ली है। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे।जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के सबसे कम उम्र में मुख्यमंत्री बनने वाले समाजवादी पार्टी नेता मुलायम सिंह यादव पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में उपचार चल रहा था। आज तड़के मुलायम सिंह यादव(82)का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजन और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। वह 28 साल की उम्र में विधायक बन गए थे।