पुलिसराजनीति

जगदीश असवाल अध्यक्ष और सुमित रावत बने महामंत्री

व्यापार मंडल चुनाव  

Naugaon। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला यमुनाघाटी की नौगांव इकाई के अध्यक्ष और महामंत्री का चयन पहली बार चुनाव प्रक्रिया के जरिए हुआ है। जिसमें अध्यक्ष पद पर जगदीश असवाल तीसरी बार काबिज हुए हैं। जगदीश असवाल ने अपने प्रतिद्वंदी विपिन रमोला 72 वोट से हराया है। वहीं महामंत्री पद के लिए हुए चुनाव में सुमित रावत ने 73 वोटों से अपने प्रतिद्वंदी रमेश कुमार को हराया है। अन्य पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। चुनाव संगठन के पदाधिकारियों और स्थानीय पुलिस मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ है।

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला यमुनाघाटी की नौगांव इकाई के अध्यक्ष और महामंत्री पद पर आज चुनाव संपन्न हुए। सुबह 08 बजे से शुरू हुए मतदान में व्यापारियों ने बढ़–चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 323 व्यापारियों ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें अध्यक्ष पद 5 व महामंत्री पद के 14 रद्द हुए। 2 बजे से शुरू हुई मतगणना 2 :50 पर सम्पन्न हुई। जिसके बाद चुनाव अधिकारियों द्वारा विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की गई। चुनाव अधिकारी हरदेव सिंह रावत, अरविंद खंडूड़ी व लाइवीर कलूडा ने बताया कि नौगांव व्यापार मंडल के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुए हैं। नौगांव व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद और महामंत्री पर दो–दो उम्मीदवार खड़े थे। जिसमें जगदीश असवाल और महामंत्री पद पर सुमित रावत विजयी घोषित हुए हैं। इस मौके प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश मंत्री उपेंद्र असवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तिलक चंद रमोला, यमुनाघाटी जिलाध्यक्ष कबूल सिंह पंवार, महामंत्री सुरेंद्र रावत, डॉ चतर सिंह चौहान, नत्थी प्रसाद नेगी सहित भारी संख्या में पुलिस मौजूद रही।

टोटल मतदाता – 375

  • वोट पड़े – 323
  • विपिन रमोला – 123
  • जगदीश असवाल – 195
    नवनिर्वाचित अध्यक्ष जगदीश असवाल।

महामंत्री 

  • सुमित रावत– 191
  • रमेश कुमार  – 118
  • रद्द – अध्यक्ष पद 5 व महामंत्री पद के 14

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button