अपराधपर्यटनपुलिसराजनीतिसामाजिक

Big breking : मिल गया बुलडोजर, टूटेगा हाकम का तिलिस्म!

जिला प्रशासन की टीम रवाना

BBC khabar, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

ब्यूरो। uksssc भर्ती घोटाला व अन्य परीक्षा में संलिप्त पूर्व जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता हाकम सिंह रावत जितनी चर्चाओं में रहा है उतनी ही चर्चाओं में उसके द्वारा बनाया गया अवैध भूमि पर उसके काले कारनामों को दर्शाता देवदार का वह तिलिस्मी रिजॉर्ट भी रहा है। संभवत यह तिलिस्मी रिजॉर्ट भी उन्हीं काले कारनामों की कमाई का खेल है। जिसे तोड़ने के लिए स्थानीय प्रशासन को जेसीबी मशीन तक नहीं मिल पा रही थी। लेकिन आज प्रशासन को जेसीबी मिल ही गई है। और कुछ देर बाद इसका यह तिलिस्मी रिजोर्ट पर बुलडोजर चल जायेगा। जिसकी तैयारी स्थानीय राजस्व प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन,अग्निशमन विभाग, पार्क प्रशासन ने कर ली है।

आपको बताते चलें की लॉयन ऑर्डर न बिगड़ने पाए इसे बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक विगत दो दिनों से मोरी में ही डटे हुए थे। जिसके लिए पुलिस अधीक्षक ने कई गोपनीय बैठक भी पुलिस कर्मियों के साथ की थी। बस कुछ ही देर में हाकम सिंह के रिजॉर्ट पर बुलडोजर चल पड़ेगा, आप बने रहें BBC khabar के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button