अपराधराजनीतिस्वास्थ्य

Big breking : चंपावत के लापता एसडीएम हिमाचल (शिमला) में करा रहे स्वास्थ्य उपचार

जिलाधिकारी चम्पावत नरेंद्र सिंह भंडारी ने की पुष्टि

Dehradun/चंपावत। लापता उपजिलाधिकारी अनिल चन्याल शिमला (हिमाचल प्रदेश) में स्वास्थ उपचार करवा रहे हैं। वह जल्द वापस आएंगे। उन्होंने डीएम को फोन कर इसकी जानकारी दी। डीएम चम्पावत नरेंद्र सिंह भंडारी ने इसकी पुष्टि की है।

एसडीएम सदर अनिल चन्याल रविवार को करीब 11 बजे छतार के पास स्थित किराना की दुकान पर सामान लेने सरकारी वाहन से स्वयं चलाकर आए थे। शनिवार को उन्होंने अपने सभी स्टॉफ को छुट्टी दे दी थी और उनसे कहा था कि जब कॉल करूंगा तब आना। सोमवार को कार्यालय खुलने पर जब कुक उनके आवास पर पहुंचा तो गेट बंद था। कमरे में उन्होंने सरकारी मोबाइल फोन को आपदा में जमा करने की बात लिख कर पत्र कमरे में छोड़ गए हैं। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि अभी एसडीएम का फोन आया था। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से परेशान होकर यहां से जाने की बात की है। वह जल्द वापस लौटेंगे। वहीं एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि अभी एसडीएम से उनकी बात हुई है। उन्होंने एक दो दिन में वापस आने के लिए कहा है। स्वास्थ्य खराब होने की बात कही है। वहीं सूत्रों का कहना है उनकी वर्तमान लोकेशन हिमाचल प्रदेश में है। हालांकि पुलिस प्रशासन उनकी लोकेशन बताने से मना कर रहा है। बहरहाल एसडीएम के मिलने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button