पुलिस

ब्रेकिंग : यूटीलिटी वाहन ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त, सभी 11 लोग घायल

सेंडा बैंड के पास हुआ हादसा, 11 लोग थे सवार, लखवाड़ से विकासनगर आ रहा रहा था वाहन

Dehradun (कालसी)। लखवाड़ से विकासनगर आ रहा यूटीलिटी वाहन बोसान बैंड के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर खड्ड में गिर गया। हादसे में सभी 11 लोग घायल हो गए। घायलों को पीएचसी कालसी में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार लखवाड़ से विकासनगर आ रहा  यूटीलिटी वाहन नंबर (Uk07ca 5702) बोसान बैंड से 03 किमी आगे लखवाड़ की तरफ सेंडा बैंड पर ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरा। वाहन में चालक सहित 11 लोग सवार थे। जिसमें से 8 लोगों को चोटें आई है। और तीन की हालत गंभीर है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कालसी पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला और प्राइवेट वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालसी में भिजवाया है।

घायलों की लिस्ट

  • सरदार सिंह चौहान निवासी लाइन जीवनगढ़ विकासनगर।
  • मनीषा पुत्री दौलत राम निवासी कट्टा पत्थर।
  • खुशी पुत्री भूपेंद्र सिंह निवासी धर्मावाला।
  • विजमा देवी देवी पत्नी बाहदुर सिंह निवासी लखवाड़।
  • दीपिका पुत्री रिंकू दास निवासी लखवाड़।
  • गीता देवी पत्नी मंटू वर्मा निवासी कालसी गेट।
  • गीता देवी पत्नी बाबूलाल निवासी पपड़ियां बड़वाला।
  • बाला निवासी बेनीपुर धामपुर बिजनौर उत्तरप्रदेश।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button