उत्तराखंडपुलिस

Breking : कोतवाली पुलिस ने 540 ग्राम चरस के साथ दिल्ली निवासी व्यक्ति को पकड़ा, जेल

सफलता

नशे के सौदागरों के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस का धर-पक्कड अभियान जारी

Naugaon (उत्तरकाशी)। कोतवाली पुलिस ने 540 ग्राम चरस के साथ दिल्ली निवासी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली उत्तरकाशी में एनडीपीएस एक्ट 8/20 के तहत केस दर्ज किया गया। जेल भेजने की प्रक्रिया गतिमान है। पुलिस कप्तान ने गिरफ्तारी टीम को उत्साहवर्धन हेतु 1000 रुपए से पुरस्कृत किया है।

पुलिस कप्तान उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी।

“नशामुक्त देवभूमि मिशन 2025” को सफल बनाने हेतु पुलिस कप्तान अर्पण यदुवंशी द्वारा जनपद में अवैध नशे के सौदागरों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक जारी है। एसपी के निर्देशों का पालन करते सीओ उत्तरकाशी अनुज कुमार के पर्यवेक्षण एवं कोतवाल दिनेश कुमार की निगरानी में कोतवाली पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा पतारसी-सुरागरसी करते गत रात्रि में चेकिंग अभियान चलाकर कुटेटी देवी मन्दिर लम्बगांव रोड़ के पास से दिल्ली निवासी देवेन्द्र कुमार शर्मा(62) पुत्र कन्हैया लाल शर्मा निवासी बीएफ 92 दीप विहार सेक्टर 24 रोहिणी थाना बेगमपुर को 540 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी पर एनडीपीएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। जेल भेजने की प्रक्रिया गतिमान है।पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह खुद चरस का सेवन करता है। कभी-कभी पैसों की जरूरत पड़ने पर उसको बेचता भी है। साथ ही सस्ते दामों में चरस खरीदने के लिए वह पहाड़ी इलाकों में आता है।

गिरफ्तारी टीम

  • एसएसआई उमेश नेगी।
  • सिपाही नीरज रावत।
  • सिपाही गोविन्द गुंसाईं।
  • सिपाही काशीष भट्ट।
  • सिपाही पवन चौहान।
  • सिपाही प्रशान्त राणा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button