Uncategorized

ब्रेकिंग न्यूज : मोरी तहसील के पुजेली मोटर मार्ग पर बोलेरो कैम्पर दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 11 घायल

दुःखद

नौगांव। जनपद उत्तरकाशी के तहसील मोरी के अंतर्गत पुजेली मोटर मार्ग पर आज बोलेरो कैम्पर दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। और 11 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से पीएचसी मोरी में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

थानाध्यक्ष मोरी मोहन कठैत ने बताया कि नैटवाड़ के पास पुजेली मोटर मार्ग पर बोलेरो कैम्पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें जानेद लाल पुत्र नत्थू लाल ग्राम भीतरी की मौके पर मौत हो गयी है। और 11 लोग घायल हो गए है। जिनको एम्बुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी में भर्ती कराया गया है। 3 लोगों हल्की चोटें आई है जिनको प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। और अन्य 08 घायलों का इलाज चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button