उत्तराखंड

Breking news : पुरोला थाना दिवस पर कप्तान अर्पण यदुवंशी ने सुनी जनशिकायतें

जनसंवाद कार्यक्रम

पुलिस अधिकारियों को दिए शिकायतों के तत्काल निस्तारण के दिशा –निर्देश

Naugaon। पुलिस कप्तान उत्तरकाशी ने आज थाना पुरोला में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर जनता की समस्याएं सुनी। उन्होंने शिकायतों के तत्काल निराकरण के लिए सीओ बड़कोट, थानाध्यक्ष पुरोला एवं सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही जनता के साथ सामंजस्य एवं बेहतर पुलिसिंग हेतु उनसे सुझाव लिए एवं अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, समाज में नशे के बढ़ते दुष्प्रभाव, साईबर अपराध, महिला अपराध आदि को रोकने पर विस्तार से चर्चा की।

थाना पुरोला में आज जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर एसपी उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी ने जनता की समस्याएं सुनी।
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान थाना पुरोला के स्थानीय लोगों द्वारा नशे के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान की प्रशंसा की गयी। साथ ही युवाओं में बढ़ते नशे के दुष्प्रभाव को रोकने एवं अवैध नशे पर लगाम कसने की अपील की। स्थानीय लोगों द्वारा क्षेत्र में बढ़ रहे स्मैक के कारोबार पर घोर चिंता जताते नशा तथा अन्य अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने की मांग की। कार्यक्रम के दौरान लोगों द्वारा अपनी शिकायत रखते हुये बताया गया कि कस्बा पुरोला में नवयुवकों/नाबालिगों के द्वारा दुपहिया वाहन को तेजी  लापरवाही से चलाया जाता है जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, आमलोगों का सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। लोगों द्वारा पुरोला क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की गयी साथ ही पुरोला बाजार, कुमोला रोड़ में जाम की स्थिति के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। एसपी ने लोगों को सम्बन्धित समस्याओं का जल्द निस्तारण करने का अश्वासन दिया है। और समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये। साथ ही नशे के दुष्प्रभाव पर लगाम कसने और आमजन में नशा, यातायात व अपराध के लिए जनजागरुकता अभियान चलाने की बात कही।

कार्यक्रम के अन्त में सीओ बड़कोट सुरेंद्र सिंह भंडारी द्वारा कार्यक्रम में आये जनमानस एवं नौजवानों का आभार प्रकट करते उनके द्वारा दिये गये शिकायत–सुझावों पर फोकस करते एसपी उत्तरकाशी के निर्देशन में बेहतर और सफल पुलिसिंग देने का विश्वास दिलाया गया।

ये रहे उपस्थित : थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार चक्रवर्ती, पुरोला बाजार चौकी इंचार्ज देवेन्द्र सिंह पंवार, चौकी इंचार्ज नौगांव गजेन्द्र सिंह रावत, यमुनाघाटी व्यापार मंडल अध्यक्ष कबूल पंवार, व्यापार मण्डल अध्यक्ष पुरोला बृजमोहन सिंह चौहान, सचिव मात्रशक्ति संगठन रेखा नौटियाल जोशी, उपेन्द्र असवाल, सोनू कपूर, अंकित पंवार, राजपाल पंवार, अमीचन्द शाह, बलदेव रावत, दीपक नौटियाल, जगदीश असवाल, अनुराधा गुसाईं, कुलवंती रावत, विमला चौहान, विमला पंवार, सुलोचना, मीनू, ममता, प्यारी देवी, बिंदु, बबीता सहित अन्य गणमान्य लोग थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button