देश-विदेश
Breking news : अमरनाथ गुफा से 02 किमी आगे बादल फटा, कई लोगों के मरने की आशंका

देहरादून। जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से अबतक 03 महिलाओं समेत 13 लोगों की मौत हो गई है। 35 से 40 श्रद्धालुओं के अब भी फंसे होने की खबर है। जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है। रेस्क्यू जारी है। घटना के बाद अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। घटना आज शाम 5 बजकर 30 मिनट पर हुई। जिस समय बादल फटा, उस समय गुफा के पास 10 से 15 हजार श्रद्धालु मौजूद थे।