उत्तराखंडदेश-विदेशयूथराजनीतिशिक्षासामाजिक

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

एसबीआई के पास दिया धरना, केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

पुरोला, उत्तरकाशी जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष दिनेश चौहान के नेतृत्व में एसबीआई के सामने सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर नगर क्षेत्र में रैली निकाल कर केन्द्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए केन्द्र सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए।

एसबीआई में धरना देकर विरोध दर्ज करवाते कांग्रेस कार्यकर्ता

कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश चौहान ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा देश में व्यापक रूप में अड़ानी ग्रुप के द्वारा एल०आई०सी एवम एस०बी०आई० को ठगा गया है जिसके लिये कांग्रेस कमेठी पुरोला द्वारा एसबीआई पुरोला शाखा में धरना दीया गया कांग्रेसियों ने नारेबाज़ी करते हुए नगर क्षेत्र में पद यात्रा निकाल कर भाजपा सरकार को चेताया।

इस अवसर पर  नगर कांग्रेस अध्यक्ष कविंद्र असवाल, ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र नेगी,महिला ज़िलाध्यक्ष श्रीमती नारायणी देवी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख लोकेन्द्र रावत ,कनिष्ठ उप प्रमुख सुभाष नेगी,ब्लॉक,नगर,ज़िला समन्व्यक  नौनियाल सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष महिला अंबिका हराण ,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुलोचना देवी, ओम प्रकाश रावत, दिनेश खत्री,पूर्व नगर अध्यक्ष जयेंद्र रावत , अंकित पँवार, दरमियान, यशवंत राणा, राजेन्द्र नेगी, नरेश सहित अन्य  कांग्रेस कार्यकर्ता  उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button