उत्तराखंड

मोदी सरकार के आठ साल का शासन सुशासन का प्रतीक : मदन कौशिक 

उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के आठ साल का शासन सुशासन का प्रतीक है। यह काल लोगों की सेवा और गरीब कल्याण पर केंद्रित रहा है। आठ साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत उत्तरकाशी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने केंद्र सरकार की योजनाओं की खूबियां गिनाई है। उन्होंने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सपना साकार हो रहा है। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से देश को नई आर्थिक प्रगति की ओर ले जाने का काम किया है।मोदी सरकार के बेमिसाल आठ साल कार्यक्रम के तहत उत्तरकाशी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गरीबों के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने जनधन, किसान निधि और आयुष्मान भारत योजना शुरू की गई है। जिससे उन्हें पांच लाख रुपये तक मुफ्त में इलाज मिलने लगा है। प्रधानमंत्री आवास और उज्जवला योजना ने महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार किया है। कौशिक ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश न सिर्फ आंतरिक ही नहीं बाह्य तौर पर भी मजबूत हुआ है। गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में अनेक विकास कार्य हुए हैं और देश ही नहीं दुनिया में भारत ने अलग पहचान बनाई है। पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, स्वराज विद्वान ने कहा कि मोदी ने रसिया तथा यूक्रेन के मध्य छिड़े युद्ध में कम समय में ही अपने सभी छात्रों और नागरिकों को सुरक्षित भारत लाया है।

ये रहे उपस्थित : जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, महामंत्री हरीश डंगवाल, सतेंद्र राणा, नारायण सिंह चौहान, महेश पंवार, सते सिंह राणा, राम सुंदर नौटियाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगत सिंह चौहान, चंडी प्रसाद बेलवाल, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष विजय सिंह रावत, विजय पॉल रावत सभासद, महिला मोर्चा अध्यक्ष कृष्णा राणा, नौगांव मंडल अध्यक्ष मीना रावत, वेद प्रकाश बिजलवान, अनिता परमार, प्रताप सिंह चौहान, संजय रावत आदि कार्यकर्ता रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button