अपराध

राइका गढबरसाली के छात्रों को दी साईबर अपराध की जानकारी

पुलिस द्वारा जनपद में चलाया जा रहा है जनजागरुकता अभियान

पुलिस ने जारी किया नया हेल्फलाइन नम्बर 1930 

पुरोला। उत्तराकाशी पुलिस के द्वारा जनजागरुकता अभियान के तहत राइका गढबरसाली में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को साईबर सुरक्षा और नशे के बारे में विस्तृत से जानकारी दी गई।

सोमवार को उत्तरकाशी पुलिस के जनजागरुकता अभियान के तहत एसएसआई संजय शर्मा प्रभारी डुण्डा चौकी के नेतृत्व में राइका गढबरसाली में जाकर छात्र-छात्राओं को साईबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गयी है। उन्होंने कहा कि अगर किसी के साथ कोई साईबर अपराध की घटना होती है तो तत्काल 1930 सूचना देने को कहा। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा, यातायात नियम एवं गौराशक्ति एप के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही साईबर के नये हेल्पलाईन 1930 के बारे में लोगों को अवगत कराने की बात कही।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button