उत्तराखंड

पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण जरूरी : मंत्री अग्रवाल

बोले, शिष्टाचार भेंट में अपनाएं पौधा देने की परंपरा 

 

Dehradun। हरेला पर्व के उपलक्ष्य पर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने आज शासकीय आवास में फलदार और छायादार पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण और रोपित पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया है।

यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर आज पौधरोपण करते कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने शिष्टाचार भेंट में पौधा देने की परंपरा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवन शैली एवं रसायनिक दवाओं के प्रयोग से हमारा पेयजल, खाद्य पदार्थ एवं हमारे आस-पास का वातावरण दूषित हो रहा है जिससे बचने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि अपने स्तर पर अधिक से अधिक पौधरोपण करने के साथ-साथ लोगों को पौध रोपण के प्रति प्रेरित एवं जागरूक किया जाए। कहा पौधारोपण हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है, हमें अपने जीवन में जितना हो सके, ज्यादा से ज्यादा पेड़–पौधे लगाने चाहिये। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण अति आवश्यक है। कहा वृक्ष प्रकृति का आधार हैं। इनके बिना प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। साथ ही पेड़ों का प्राकृतिक आपदाओं से बचाने और पर्यावरण को शुद्ध बनाने में अहम योगदान है। इस मौके पर मंत्री डॉ अग्रवाल की धर्मपत्नी शशिप्रभा अग्रवाल, सुपुत्र पीयूष अगवाल और स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button