अपराधउत्तराखंडपर्यटनराजनीति

एवलांच के नीचे दबने से 9 पर्वतारोहियों की मौत! 

दुःखद

मौसम खराब होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी 

ब्यूरो (उत्तरकाशी)। उत्तरकाशी एनआईएम के बेसिक और एडवांस कोर्स करने गए देशभर के करीब 30 से ज्यादा प्रशिक्षुओं और प्रशिक्षकों की जान खतरे में है। डोकरानी बामक ग्लेशियर में एवलांच आने से कई प्रशिक्षुओं और प्रशिक्षकों की जान चली गई है। एनआईएम प्रशासन और जिला प्रशासन ने अभी तक 4 शवों को बरामद कर लिया है। रात और मौसम खराब होने के कारण रेस्क्यू अभियान को रोक दिया गया है। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला और पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी निम में बैठ कर रेस्क्यू ऑपरेशन और अन्य घटनाओं पर नजरें बनाए हैं।

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर बेहद दुख जाहिर किया है। रक्षा मंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि “उत्तरकाशी में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान द्वारा किए गए पर्वतारोहण अभियान में भूस्खलन के कारण बहुमूल्य जानमाल के नुकसान से गहरा दुख हुआ। अपने प्रियजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं”। वहीं निम के पूर्व प्रधानाचार्य रहे (रिटायर्ड)  कर्नल अजय कोठियाल ने बताया कि यह बहुत ही दुखद घटना है इस प्रकार की घटना पहली बार हुई है जिसमें इतनी बड़ी संख्या में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

राज्य आपदा प्राधिकरण के अनुसार “नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग, उत्तरकाशी के पर्वतारोहण प्रशिक्षण ले रहे 29 व्यक्ति भागीरथी नदी की एक सहायक नदी दीनगाड़ क्षेत्र में डोकराणी बामक ग्लेशियर में हिमस्खलन से मुसीबत में फंस गए थे। यहां एवलांच की दरारों में हिमस्खलन लगभग 11:30 बजे द्रौपदी के डांडा की तरफ वाले ग्लेशियर में हुआ है। इस दौरान एनआईएम के दो पर्वतारोहण कोर्स बेसिक और एडवांस के 122 प्रशिक्षुओं के अलावा 25 एनआईएम अधिकारी कथित तौर पर वहां मौजूद थे। अधिकारियों का कहना है कि हिमस्खलन ने एडवांस पर्वतारोहण कोर्स के (44 प्रशिक्षुओं और 09 प्रशिक्षकों) के व्यक्तियों को चपेट में लिया है। इसकी सूचना एनआईएम ने जिला प्रशासन और सरकार को दी है। अभी खोज और बचाव कार्य किया जा रहा है। एसडीआरएफ राज्य की एक टीम पहले ही दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। घायल व्यक्तियों को चिकित्सा देखभाल के लिए निकालने के लिए भारतीय वायु सेना और नागरिक उड्डयन हेलिकॉप्टरों को भी कार्रवाई में लगाया गया है। जिस स्थान पर हादसा हुआ वह क्षेत्र भटवाड़ी के आगे पड़ता है। यहां तक पैदल पहुंचना कठिन है। मौसम खराब होने के कारण रेस्क्यू अभियान को रोक दिया गया है।

एनआईएम नियंत्रण कक्ष ने उक्त घटना के लिए निम्न नबर जारी किया है जिससे जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 7060717717, 9997254854

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button