उत्तराखंडखेलदेश-विदेशपर्यटनपुलिसयूथराजनीतिशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

खटीमा विधानसभा के सीमांत गांव बग्गा चौवन में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने का लिया संकल्प

बीबीसी ख़बर, न्यूज नेटवर्क खटीमा 

Khatima (March 22/24) खटीमा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने सीमांत गांव बग्गा चौवन में बूथ की समीक्षा की। कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक मतों से जिताने का संकल्प लिया गया। बैठक में विधान सभा विस्तारक आलोक तिवारी ने कहा कि बूथ के पदाधिकारियों को पूरी सक्रियता के साथ भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के लिए जी जान से जुटने का संकल्प लिया वहीं शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक व विधानसभा विस्तारक डॉक्टर नवीन भट्ट ने कहा की पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश व देश के विकास को नई धार और दिशा मिली है।

ग्रामीणों को संबोधित करते शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ नवीन भट्ट

ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ नवीन भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ है।सम्पूर्ण विश्व में भारत की साख बढ़ी है।कश्मीर से धारा 370 हटाने से लेकर राम मंदिर के निर्माण के अभूतपूर्व फैसले लिये गये।महिला सशक्तिकरण पर सरकार के द्वारा विशेष ध्यान दिए गए है।

प्रधानमंत्री मोदी जी ने लखपति दीदी योजना जैसे अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं की शुरुवात करते हुए देश आज निरन्तर आर्थिक मोर्चे पर भी आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के सुरक्षा संशाधनों में निरन्तर बृद्धि हुई।विधानसभा पालक डॉ नवीन भट्ट ने कहा मोदी  के नेतृत्व में देश एकजुट हो रहा है।उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे देश के सशक्तिकरण अभियान में अपनी सहभागिता करनी चाहिये।

प्रदेश सह संयोजक व विधानसभा विस्तारक डॉ नवीन भट्ट ने कहा कि आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड प्रगति कर रहा है।समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है।डॉ भट्ट ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी-पुष्कर धामी  के करिश्माई नेतृत्व में देश -प्रदेश विकास के पथ पर चल रहा है।

इस दौरान सुमित सिंह,टार्जन सिंह,मनोहर सिंह,त्रिभुवन चौहान ,कैलाश सिंह,तारा बिष्ट,मंजू नेगी,देवराम टम्टा, मनोज कुमार,संतोष कुमार,सुरेंद्र कुमार,हिमांशु पंवार,विजय राय, सज्जन सिंह,विवेक कुमार,राम सिंह रावल,ललित सिंह चुफाल,जवाहर सिंह,कुंदन सिंह मेहरा,मनोज सिंह,सुंदर सिंह,होशियार सिंह,मनोज सिंह,धर्म सिंह,गोविन्द सिंह ,पुष्कर धामी,यम सिंह धामी,लक्ष्मण सिंह बिष्ट,त्रिभुवन सिंह , राजेन्द्र सिंह,रितेश कुमार,राम सिंह मेहरा,अनिल कुमार,राज कुमार,जीत सिंह,ड्वेंद्र सिंह,राधा देवी,ममता देवी,गोविंदी,भारती, लीला देवी,कमला देवी,भारती ,प्रेमा देवी,इंद्रा देवी,बसन्ती देवी,रेनु देवी,छाया देवी,निर्मला चौहान,संगीता देवी,माया देवी,अंजू देवी,ललिता देवी,गीता देवी,मंजू देवी,बसन्ती देवी,नीमा देवी,हेमा जोशी,भागीरथी,मुन्नी देवी,धर्मा देवी,आनंदी बिष्ट,कमला खोलिया,धरमा बोहरा,आशा देवी,गंगा देवी, नीरू देवी सहित अनेकों ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button