पुलिस

एसडीआरएफ ने यमुना नदी के बीच टापू पर फंसी जानकीचट्टी बनास गांव की 02 महिलाओं और 03 गायों का किया सफल रेस्क्यू, देखें वीडियो

राहत

Naugaon। यमुनाघाटी के बनास गांव की दो महिलाएं और उनकी तीन गायें यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने से नदी के बीच टापू पर फंस गयी थी। एसडीआरएफ ने भारी बारिश के बीच रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित निकाला है। जिसके के बाद महिलाओं को उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।

गुरुवार शाम को जनपद उत्तरकाशी के बनास गांव के एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा फोन कर एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि बनास गांव के निकट यमुना नदी में बने टापू पर 02 महिलाएं व 03 गाय फंसी है। उक्त सूचना पर पोस्ट जानकीचट्टी से हेड कांस्टेबल योगेंद्र भंडारी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पहुंची।

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा अदम्य साहस दिखाते रोप की सहायता से अपने एक जवान को नदी के पार पहुंचाया, उसके बाद दोनों महिलाओं को लाइफ जैकेट पहनाकर पूर्ण सुरक्षा के साथ रोप रिवर क्रासिंग की सहायता से नदी के इस पार लाया गया। उसके बाद तीनों गायों को एक-एक कर के सुरक्षित नदी पार कराई। घटना में एक महिला के घुटने में चोट भी लग गयी थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा महिला को प्राथमिक उपचार देकर परिजनों के साथ घर भेजा गया। ग्रामीणों ने एसडीआरएफ के कार्य की प्रशंसा करते आभार जताया है।

एसडीआरएफ टीम

  • मुख्य आरक्षी योगेंद्र भण्डारी।
  • आरक्षी राजेश सिंह।
  • आरक्षी वेद प्रकाश।
  • आरक्षी अनमोल।
  • अक्षय चौहान।
  • मुकेश रावत।
  • सप्पन सिंह।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button