अपराध

शर्मनाक : कलयुगी पिता ने बेटी के साथ कि अश्लील हरकत, गिरफ्तार

हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र का है मामला

User Rating: Be the first one !

नौगांव। हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में एक कलयुगी पिता ने नाबालिग पुत्री को हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। उसके विरोध के बावजूद पिता ने अश्लील हरकत की। मां के घर पहुंचने के बाद किशोरी ने आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रुड़की क्षेत्र के अंतर्गत दो दिन पहले क्षेत्र निवासी बारह वर्षीय किशोरी घर पर अकेली थी। आरोप है कि पिता ने पुत्री को घर में अकेला पाया और उसकी नियत बिगड़ गई। आरोप है कि पिता ने शर्मनाक हरकत करते हुए पुत्री के साथ अश्लील हरकत की। बाद जब मां घर लौटी तो पुत्री ने रो-रोकर अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद महिला ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button