
बीबीसी ख़बर, न्यूज नेटवर्क Breaking News
Uttarkashi (13 Nov) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज टनल में फंसे हुए लोगों के रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के मकसद से सिलक्यारा,टनल साइड ग्राउंड जीरो पहुंचे। उन्होंने प्रशासनिक आला अधिकारियों और तमाम बचाव दल में शामिल एजेंसियों को निर्देशित करते हुए कहा कि। टनल में फंसे लोगों को हर संभव मदद पहुंचा कर सकुशल बाहर निकालने की कवायद तेजी से की जाए। किसी भी मजदूर को किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।
आपको बताते चलें कि रविवार सुबह करीब चार बजे ऋषिकेश–यमनोत्री नेशनल हाईवे पर सिलक्यारा बैंड के पास बन रही टनल का कुछ भाग अंदर से धंस गया था। जिसमें टनल में काम कर रहे 40 मजदूर लगभग 32 घंटों से अंदर ही फंसे हुए हैं। हालांकि प्रशासन का कहना है कि फंसे हुए लोगों से उनकी बातचीत वॉकी टॉकी से हुई है। जिसमें सभी मजदूरों को सुरक्षित बताया जा रहा है ।
प्रशासन अंदर फंसे लोगों तक रसद पहुंचाने के दावे भी कर रही है। साथ ही टनल में पानी की सप्लाई पाइप लाइन द्वारा ऑक्सीजन और रसद सामग्री पहुंचाने की बात प्रशासन कर रहा है। साथ ही बता रहा है की सभी फंसे मजदूर सुरक्षित और स्वास्थ है।
शनिवार रात को शिफ्ट मजदूर काम करने के लिए गए थे। जिनकी शिफ्ट रविवार सुबह 8 बजे खत्म होने वाली थी। लेकिन ढाई घंटे पहले करीब 5:30 बजे सुरंग में हादसा हो गया। बताया कि शिफ्ट खत्म होने के बाद सभी मजदूर दिनभर दीपावली की छुट्टी मनाने वाले थे। सुरंग में रात-दिन दो शिफ्ट में काम चल रहा था। जिसमें दिन की शिफ्ट सुबह 8 से रात 8 बजे तक और फिर रात की शिफ्ट रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक चलती थी। शिफ्ट में चार कंपनी के अलग-अलग मजदूर कार्य करते थे। इनमें नवयुगा, श्री सांई कंस्ट्रक्शन, नव दुर्गा व पीबी चंडा कंपनी शामिल है। टनल में फंसे लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के मकसद से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडे,जिला अधिकारी अभिषेक रुहेला, एसपी अर्पण यदुवंशी, एसडीएम डूंडा, स्वराज विद्वान आदी लोग मौजुद रहे।