अपराध

कांजल-काठ लकड़ी के 318 नग के साथ दो तस्कर धरे

User Rating: Be the first one !

32 लाख बताई जा रही है अवैध वन संपदा लकड़ी की कीमत

नौगांव। हिमालयी क्षेत्रों में पायी जाने वाली दुर्लभ प्रतिबंधित वन संपदा कांजल-काठ की लकड़ी के साथ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। डुंडा के देवीधार से बरामद अवैध लकड़ी की कीमत 32 लाख बताई जा रही है।

शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर एसपी पुलिस कप्तान प्रदीप कुमार राय ने बताया कि पुलिस टीम ने डुंडा देवीधार के पास रूटीन चेकिंग के दौरान रोका गया। जिसमें से 318 नग कांजल लकड़ी बरामद की है। सीओ अनुज कुमार और एसएचओ मनेरी दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी शरत सिंह पुत्र वीर सिंह 40 वर्ष, निवासी ग्राम कनेड़ा, थलीसैंण पौड़ी गढ़वाल व पेमा पुत्र छंगु 25 वर्ष, निवासी नेपाल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि हम इस लकड़ी को भटवाड़ी के सिल्ल से उत्तरप्रदेश के सहारनपुर बेचने के लिए जा रहे थे। डुंडा चौकी प्रभारी संजय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वन विभाग के देवीधार बैरियर पर जाल बिछाकर तस्करों को धर दबोचा है।

टीम में ये थे शामिल
वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रकाश राणा, भीम सिंह, सतीश भट्ट, राजेन्द्र पंवार, अजय रमोला, सुनील मैठाणी, उत्तम पुण्डीर थे। पुलिस कप्तान प्रदीप कुमार राय ने टीम को 1100  के नकद पुरस्कार नवाजा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button