सामाजिक

उत्तरकाशी : राष्ट्रीय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार के लिए पुरोला ब्लॉक और दो पंचायतें चयनित

विकासखंड नौगांव की मंजियाली ग्राम पंचायत को दो श्रेणियों में मिलेगा पुरस्कार 

पुरोला। सीमांत जनपद उत्तरकाशी के पुरोला ब्लॉक और दो ग्राम पंचायतों को पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार (20-21) के लिए चयनित किया गया है। यह पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 24 अप्रैल को दिल्ली में आयोजित पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाएगा। नौगांव विकासखंड की मंजियाली ग्राम पंचायत को दो श्रेणियों में इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

ग्राम प्रधान मंजयाली प्रकाश रावत।

पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार वित्तीय वर्ष (2020-21) के लिए उत्तरकाशी जनपद के नौगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत मंजियाली को जीपीडीपी पुरस्कार और दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार और मोरी ब्लॉक के पेंसर गांव और विकासखण्ड पुरोला को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

हर वर्ष दिया जाता है पुरस्कार : भारत सरकार पंचायती राज मंत्रालय द्वारा प्रत्येक वर्ष राज्य के दो विकासखण्डों को ब्लॉक द्वारा संचालित विकास योजनाओं का सही क्रियान्वयन करने एवं स्वच्छता, वृक्षारोपण, प्रधानमंत्री आवास में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार में स्मृति चिन्ह के साथ ही 25 लाख रूपये की धनराशि प्रदान की जाती है।

पुरोला ब्लॉक प्रमुख रीता पंवार।

पुरोला ब्लॉक प्रमुख विकासखण्ड में किये है सराहनीय कार्य : रीता पंवार ने यहां ब्लॉक द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में बहुत सराहनीय कार्य किए है। प्रमुख ने प्रधानमंत्री आवास योजनाओ में खुद गांव, गांव जाकर निर्माण कार्यों की मानिटरिंग की है। उन्होंने वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान में भी गांव गांव पहुंचकर लोंगो को जागरूक किया है। कोविड के समय भी ब्लॉक प्रमुख रीता पंवार ने मास्क वितरण सहित गरीब बेसहारों की बढ़-चढ़कर सहायता की है। भारत सरकार द्वारा पुरोला विकासखण्ड का चयन होने पर उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस पुरस्कार के लिए चयन होने से जिम्मेदारी अब ओर बढ़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button