Uncategorized

वन महोत्सव : वन विभाग ने छटांगा में रोपे विभिन्न प्रजातियों के पौधे

नौगांव। रवाईं रेंज की बड़कोट बीट के छटांगा में आज वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोप गए हैं। इस मौके पर सभी ने पेड़–पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही अधिक से अधिक पेड़ लगाने पर जोर दिया है।मंगलवार आज रवाईं रेंज के बड़कोट बीट के छटांगा में वन महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत रेंज अधिकारी कन्हैया बेलवाल ने खुद एक पौधा रोपकर की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वन महोत्सव पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने और ऑक्सीजन प्रदान करने में पेड़ और जंगल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए हम सब लोगों को मिलकर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए। साथ ही शुद्ध हवा, पानी मिल सके। उन्होंने विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी देते सभी से जंगलों की सुरक्षा करने के लिए सहयोग की अपील की है।

इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष बड़कोट मनोरमा रावत, जिला पंचायत सदस्य आनंद राणा, पार्षद हरदेव रावत, फॉरेस्टर सरदार सिंह रावत, मीना राणा, फॉरेस्टगार्ड अजीत चौहान, वन सरपंच सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button