उत्तराखंड

बड़कोट : पूर्व पालिकाध्यक्ष अतोल रावत के नेतृत्व में कांग्रेस ने निकाली “भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा”

बड़कोट (उत्तरकाशी)। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ “आजादी के अमृत महोत्सव” के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा जहां पूरे देश में “हर घर तिरंगा” अभियान चलाया जा रहा है। वहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के द्वारा पूरे देश में “भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा” निकाली जा रही है। इसी क्रम में आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष बड़कोट के नेतृत्व में नगरपालिका बड़कोट के सभी वार्डों में “भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा” निकाली गई। उन्होंने सभी नगर वासियों से अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की है। इस मौके पर बलदेव सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह, मनोज, धीरज,रमेश, सुरेश, गणेश, कविता नाथ, संगीता, विनीता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button