शिक्षा

पुरोला भाजपा ने नगर क्षेत्र में निकाली तिरंगा यात्रा, लोगों से की घरों में तिरंगा लगाने की अपील

आजादी का अमृत महोत्सव

तिरंगा यात्रा के दौरान शहर देशभक्ति के नारों और गीतों से रहा गुंजायमान 

नौगांव। देश के साथ प्रदेश में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के तहत अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज पुरोला भाजपा मंडल द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए हर घर तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। भाजपाइयों और छात्र–छात्राओं ने बाजार में प्रभात फेरी निकाल कर लोगों से घरों में तिरंगा लगाने की अपील की गई। इस दौरान पूरा पुरोला नगर देशभक्ति के नारों और गीतों से गुंजायमान रहा।

अमृत महोत्सव के तहत आज पुरोला भाजपा द्वारा ’हर घर तिरंगा’ यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। तिरंगा यात्रा में भाजपाइयों, शिशु मंदिर और विद्यामंदिर के छात्र–छात्राओं ने प्रतिभाग किया। नागराज मंदिर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा कुमोला रोड़, मुख्य बाजार होते जल संस्थान कॉलोनी मैदान पर संपन्न हुई। उन्होंने तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को जागरूक कर 13 से 15 अगस्त तक घरों में तिरंगा लगाने की अपील की।

रैली में ये रहे उपस्थित : जिला महामंत्री सतेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष पवन नौटियाल, विद्यामंदिर के प्रधानाचार्य अनुसूया प्रसाद जखमोला, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य मोहन प्रसाद नौटियाल, अनिता नेगी, मीना सेमवाल, हरिमोहन चंद, सोबेंद्र चौहान, सूरज रावत, नवीन गैरोला, बलदेव रावत, उपेंद्र असवाल, शीशपाल रावत सहित सैकड़ों भाजपाई और छात्र–छात्राएं मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button