देश-विदेश

Big breking : पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा होंगे विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार

अगले माह देश में होने हैं राष्ट्रपति चुनाव

27 जून को 11.30 बजे करेंगे नामांकन

नई दिल्ली/देहरादून। देश के 15वें राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल अगले माह (जुलाई) में समाप्त हो रहा है। जिसे लेकर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सहित 19 विपक्षी दलों ने आज बैठक के बाद राष्ट्रपति पद के चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के नाम पर मुहर लगाई है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। संयुक्त बयान में कहा गया कि यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति चुनाव के लिए सर्वसम्मति से विपक्षी दलों का उम्मीदवार चुना गया है। सिन्हा 27 जून को 11.30 बजे नॉमिनेशन दाखिल करेंगे।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार पर फैसला करने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार द्वारा अपने घर पर बैठक बुलाई है। बैठक में ममता बनर्जी ने यशवंत सिन्हा नाम आगे बढ़ाया। जिसपर विपक्षी दलों के नेताओं ने सहमति जताते मुहर लगा दी है। सिन्हा का नाम पवार, गोपालकृष्ण गांधी और फारूक अब्दुल्ला के राष्ट्रपति पद के चुनाव की दौड़ से बाहर होने के बाद सामने आया।

दो बार रह चुके हैं केंद्रीय मंत्री : यशवंत सिन्हा दो बार केंद्रीय वित्त मंत्री रह चुके हैं। पहली बार वह 1990 में चंद्रशेखर की सरकार में और फिर अटल बिहारी वाजपेयी नीत सरकार में वित्त और विदेश मंत्री भी रह चुके हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने संयुक्त विपक्ष का बयान पढ़ते हुये कहा कि हमें खेद है कि मोदी सरकार ने राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर आम सहमति बनाने के लिए कोई गंभीर प्रयास नहीं किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button