देश-विदेश

बिग ब्रेकिंग : एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को बनाया राष्ट्रपति उम्मीदवार

18 जुलाई को होने हैं राष्ट्रपति चुनाव

दिल्ली/देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए नाम की घोषणा करते द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है। द्रौपदी उड़ीसा की रहने वाली है, वह झारखंड की पूर्व राज्यपाल और उड़ीसा की शिक्षा मंत्री रह चुकी हैं।

भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार के नाम पर मंथन के लिए मंगलवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था, संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। बैठक के दौरान ही भाजपा एनडीए गठबंधन में शामिल सहयोगी दलों के नेताओं के साथ भी राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम को लेकर चर्चा की। जिसके बाद आदिवासी समुदाय से आने वाली झारखंड की पूर्व राज्यपाल और उड़ीसा की शिक्षा मंत्री रह चुकी द्रौपदी मुर्मू के नाम पर मुहर लगा दी है।

बैठक में ये रहे उपस्थित :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित संसदीय बोर्ड के अन्य सदस्य रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button