राजनीतिसामाजिक

Breking : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि

राज्य स्थापना दिवस

Dehradun। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ‘राज्य स्थापना दिवस’ के मौके पर कचहरी स्तिथ शहीद स्थल पहुंचकर राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही हमें नया राज्य मिला। कार्यक्रम को संबोधित करते समय मुख्यमंत्री भावुक हो गए।

कचहरी परिसर स्थित शहीद स्मारक स्थल पर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

कचहरी परिसर स्थित शहीद स्मारक स्थल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। उन्होंने राज्य निर्माण में शहादत देने वाले आन्दोलनकारियों को नमन कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद आन्दोलनकारियों के सपने के अनुरूप राज्य के विकास के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। 2025 तक उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना है, ताकि राज्य आन्दोलन के शहीदों के सपनों के अनुरूप प्रदेश का समग्र विकास किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button