उत्तराखंड

Breking news : यमुनाघाटी में भारी बारिश से सेब के बगीचों–मकानों–दुकानों को भारी नुकसान, देखें वीडियो

परेशानी

Naugaon। प्रदेश में मानसून की बारिश लोगों के लिए आफत का सबब बनी है। यमुनाघाटी में सोमवार रात्रि को भारी बारिश से कई लोगों की दुकानों–मकानों–सेब के बिगीचों में मलबा घुस गया। जिससे लोगों को भारी नुकसान हुआ है। पीड़ित लोगों ने स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

यमुनोत्री मार्ग पर स्थित राना गांव में भय के साए में काटी लोगों ने रात 

पीड़ित केदार चौहान, अनोद चौहान कहना है कि मूसलाधार बारिश के बाद राना–दागुडगांव निर्माणधीन सड़क का मलबा कई घरों और दुकानों में घुस गया। जिससे लोगों को भारी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों की पूरी रात भय के साए में कटी है। गनीमत रही की किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि पीएमजीएसवाई के ठेकेदार और अधिकारियों की लापरवाही के चलते गांव खतरे की जद में आ गया है। पहले भी कई बार मलबा घरों–दुकानों  में घुस चुका है। वहीं भारी बारिश यमुनोत्री नेशनल हाईवे मार्ग डाबरकोट के पास बोल्डर–मलबा आने से बंद हो गया था। एनएच बड़कोट ने आज सुबह जेसीबी मशीन से मलबा हटाकर मार्ग सुचारू कर दिया है।

बारिश से मोरी ब्लॉक में सेब के बागों को भारी नुकसान

जनपद उत्तरकाशी के सीमांत ब्लॉक मोरी में सोमवार रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद देवरा, गेचवाण गांव में सेब के बगीचों को भारी नुकसान पहुंचा है। भारी बारिश के बाद उफनते गाड़–गदरों का रुख सेब की फसलों से तैयार बगीचों की तरफ हो गया। जिससे सारा मलबा सेब के बगीचों में आ गया है। कई जगह पानी के तेज बहाव से सेब के पेड़ की जड़े नष्ट हो है। जिससे किसान मायूस हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मौके का मुआयना कर नुकसान का उचित मुआवजा देने की गुहार लगाई है। वहीं नेटवाड़ खड्ड के पास मोरी –सांकरी मोटर मार्ग का एक बड़ा हिस्सा खड्ड में बह गया है। जिससे हजारों लोगों का संपर्क मोरी विकासखंड मुख्यालय से कट गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button