पुलिस

Breking news@ : फिताड़ी गांव में मलबे में दबने से एक महिला की मौत, तीन घायल

दुःखद

पुरोला। जनपद उत्तरकाशी के मोरी तहसील के अंतर्गत फिताड़ी गांव में आज सुबह मनरेगा का कार्य कर रही चार महिलाएं मलबे में दब गई। जिसमें से एक मौत हो गई है। तीन घायल हैं। घायलों को उपचार हेतु पीएचसी मोरी लाया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस,108 एंबुलेंस, एसडीआरएफ और राजस्व उपनिरीक्षक घटना स्थल के लिए रवाना हो गये थे।

तहसीलदार मोरी/बड़कोट/पुरोला चमन सिंह ने जानकारी देते बताया कि आज सुबह मनरेगा का कार्य करते समय फिताड़ी गांव की चार महिलाएं मलबे में दब गई। जिसमें सूरी देवी(35) पत्नी विद्वान सिंह की मृत्यु हो गई। अन्य तीन महिलाएं गंभीर घायल हैं जिनको उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाया जा रहा है।

 घायल महिलाएं

  • शीला देवी पत्नी ज्ञान सिंह
  • कस्तूरी देवी पत्नी ज्ञान सिंह
  • विपीना देवी पत्नी राम लाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button