उत्तराखंड

चंपावत उपचुनाव : सीएम पुष्कर सिंह धामी की रिकॉर्ड जीत

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उन्होंने 55025 मतों से उपचुनाव जीता। उनकी जीत पर जगह-जगह जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाईयां बाटीं।

हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 47 सीटें जीती थीं, जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से चुनाव हार गए थे। भाजपा हाईकमान ने पुष्कर धामी पर भरोसा जताया था और दोबारा उत्तराखंड सीएम की कमान सौंपी थीं। सीएम धामी को 6 माह के भीतर विधानसभा चुनाव जीतना था। इस पर भाजपा विधायक कैलाश गहतोड़ी ने चंपावत विधानसभा सीट से इस्तीफा दिया था। धामी ने यहां से चुनाव लड़ा। 31 मई को मतदान हुआ। शुक्रवार को मतगणना की गई। शुरुआत से ही पुष्कर धामी आगे चल रहे थे। मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को करारी शिकस्त दी। धामी ने चुनाव में 55025 मत‌‌ हासिल किए। चुनाव जीतने के बाद जगह जगह पुष्कर धामी का स्वागत किया गया। मंत्री गणेश जोशी, मंत्री रेखा आर्य समेत अन्य विधायकों ने भी सीएम धामी को बधाई दी।

जीत दर्ज करने के बाद बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी…

मैं अपने चंपावत के लोगों को भी यकीन दिलाता हूं कि उनकी हर पुकार, हर आग्रह, हर आदेश पर मैं स्वयं सेवा में हाज़िर रहूंगा। मैं इस प्रदेश का मुख्यमंत्री हूं। मेरे जीवन का मकसद ही इस प्रदेश की सेवा है। पर एक जनप्रतिनिधि होने के नाते चंपावत के प्रति मेरे कुछ विशिष्ट उत्तरदायित्व भी हैं। मैं पूरे मनोयोग और समर्पण से उन उत्तरदायित्वों की सिद्धि की कोशिश करूंगा। चंपावत की जनता ने विरोधियों के जिस छ्द्य जाल को अपनी दूरदर्शी आंखों से भेदकर मुझे ये जीत दिलाई है, उनके प्रति मेरे हृदय में सदैव के लिए विशेष आभार है। एक बार फिर से उत्तराखंड की इस महान जनता को मेरा सादर प्रणाम और अभिवादन।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button