राजनीति

चंपावत से उपचुनाव लड़ेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी

विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी का इस्तीफा किया स्वीकार 

देहरादून/नौगांव। चंपावत विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण को विधानसभा की सदस्यता से अपना त्यागपत्र सौंपा, जिसे विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने आज स्वीकार कर लिया है।

उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी को छह महीने के भीतर विधानसभा या विधान परिषद का सदस्‍य बनना जरूरी था। लेकिन राज्य में विधान परिषद नहीं है, इसलिए उन्हें विधानसभा चुनाव लड़कर सदन में पहुंचना था। अब ये साफ हो गया है कि सीएम चंपावत विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे।

ये रहे मौजूद : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, संगठन महामंत्री अजय कुमार, विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button