उत्तराखंड

भोले के जयकारों से गूंज उठा कमलेश्वर महादेव मन्दिर

मंदिरों में जलाभिषेक को दिनभर लगा रहा भक्तों का तांता

नौगांव। उत्तरकाशी जिले के मंदिरों में महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार को सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धा्लुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान सभी मन्दिर भोले के जयकारों से गुंजमान हो उठे। लोगों ने महादेव का व्रत रख अपनी सुख- समृद्धि की कामना की।

पुरोला स्तिथ श्रीगुल महादेव मन्दिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करतीं कांग्रेस की जिला महामंत्री रेखा जोशी नौटियाल।

मंगलवार को शिवरात्रि के मौके पर जनपद के मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्तों में खासा उत्साह रहा। लोग सुबह से ही मंदिरों पहुंचने शुरू हो गए थे। जनपद के काशी विश्वनाथ मन्दिर, पुरोला ब्लॉक के कमलेश्वर महादेव मंदिर, श्रीगुल मन्दिर, नागराज मन्दिर और नौगांव ब्लॉक के कोटियाल गांव शिव मंदिर, देवलसारी शिवालय, लाखामण्डल में दूध, दही, घी, पंचामृत, भांग, धतूरा, बेल पत्र, पुष्पमाला, नारियल वस्त्रत्त्, रोली मोली आदि से रूद्री पाठ व वैदिक मंत्रोच्चार से के साथ पूजा-अर्चना की गई। साथ ही देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि, मंगल एवं कल्याण की कामना की। इस मौके पर सभी मंदिरों में देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button