देश-विदेश

राष्ट्रपति चुनाव : एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने किया नामांकन 

18 को होना है मतदान और  21 जुलाई को आएगा परिणाम

देहरादून। अगले माह 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले मतदान के लिए एनडीए की उम्मीदवार झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने अपना नामांकन दाखिल किया है। मुर्मू ने संसद भवन में राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल के दफ्तर में नामांकन पर्चा भरा। प्रस्तावों में खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे।

ये रहे उपस्थित : जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, जगन मोहन रेड्डी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान, योगी आदित्य नाथ, पुष्कर सिंह धामी, मनोहर लाल खट्टर, जय राम ठाकुर सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित रहे।

द्रौपदी मुर्मू हो बन सकती हैं देश की 15वीं राष्ट्रपति ? : राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय लग रही है। जीत के आंकड़े से चंद कदम दूर एनडीए नवीन पटनायक और जगन मोहन रेड्डी के समर्थन के बाद बहुमत के आंकड़े से आगे निकलती दिख रही है। और विपक्ष जादुई आंकड़े से काफी दूर नजर आ रहा है। जिसका अर्थ है कि द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति हो सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button