उत्तराखंडपुलिसराजनीतिशिक्षा

दुःखद : विद्यालय के शौचालय की छत के नीचे दबने से एक विद्यार्थी की दर्दनाक मौत, 03 घायल, सीएम ने जताया शोक 

चंपावत जिले के पाटी विकासखंड स्तिथ मौनकांडा के प्राइमरी स्कूल का है मामला 

चंपावत। कुमाऊं मंडल के चंपावत जिले से एक दुःखद घटना सामने आ रही है यहां प्राइमरी विद्यालय के शौचालय की छत के नीचे दबने से एक विद्यार्थी की दर्दनाक मौत हो गई। और तीन बच्चे घायल हो गए। जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद चंपावत के पाटी विकासखंड स्तिथ मौनकांडा के प्राइमरी स्कूल के शौचालय की जर्जर छत गिरने से कक्षा तीन के आठ वर्षीय छात्र चंदन सिंह पुत्र गोधन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सोनी पुत्री श्याम सिंह, रिंकू पुत्र गोधन सिंह और छात्रा शगुन पुत्री श्याम सिंह हादसे में घायल हो गई हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस टीम ने घायल बच्चों को  अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को घायल विद्यार्थियों के उपचार के निर्देश दिए हैं।

परिजनों में भारी आक्रोश : हादसे की सूचना के बाद स्कूल पहुंचे अभिभावकों में भारी रोष है। अपनी आंखों के सामने बच्चों का ऐसा हाल देख अभिभावकों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। घायल बच्चों के परिजन अपने बच्चों की सलामती मांग रहे हैं। मृतक बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सीएम ने जताया शोक : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौनकांडा स्थित प्राइमरी स्कूल में छत गिरने से हुई छात्र की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए घटना की मजिस्ट्रियल जांच  के आदेश दिए हैं। मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02 लाख की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल भवनों का निरीक्षण कर जरूरत अनुसार मरम्मत के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कक्षाएं पूरी तरह से सुरक्षित भवनों में ही संचालित हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button