अंतराष्ट्रीय सम्मेलन (पलाश) 2022 का सफल समापन
आईएचएम रांची में पहली बार आयोजित किया गया दो दिवसीय कार्यक्रम

- पलाश विषय पर यात्रा, पर्यटन, आतिथ्य और संस्कृति पर रहा मुख्य फोकस
देहरादून। इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट रांची में प्रमोशन एंड एडवरटाइजिंग ऑफ लेजर एक्टिविटी फॉर सस्टेनेबिलिटी ऑफ हॉस्पिटैलिटी (पलाश) विषय पर यात्रा, पर्यटन, आतिथ्य और संस्कृति पर चल रहे दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत मुख्य अथिति रमेश वैश राज्यपाल झारखंड ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में देश-विदेश से आये अथितियों का प्राचार्य डॉ भूपेश कुमार ने स्वागत किया। अपने सम्बोधन में एल के गांगुली ने कहा की आईएचएम रांची का यह पहला अंतराष्ट्रीय सम्मलेन की सराहना की। आईएचएम रांची एनसीएचएम से संबध संस्थानो में से एक है और यह अपने स्थापना के बाद से ही बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने संस्थान के द्वारा आयोजित इस सम्मलेन के लिए आईएचएम रांची हार्दिक बधाई दी।
सम्मेलन में एमिटी विवि के प्रोफेसर मनोहर सजनानी, महर्षि दयानन्द विवि रोहतक, हरियाणा के प्रोफेसर डॉ आशीष दहिया एवम यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू के प्रोफेसर पीरीक्षत सिंह मन्हास, वॉयकैटो विवि न्यूजीलैंड के डॉ असद मोहसिन एवं बर्बिंगम यूके के डॉ महाराज विजय रेड्डी ने मुख्य वक्ता के रूप में प्रस्तुति दी। सम्मेलन के टेक्निकल सत्र अध्यक्ष प्राचार्य डॉ आनंद कुमार सिंह, डॉ सोनिया शर्मा,ऋषि श्रीवास्तव, अरगा चक्रवर्ती सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस सम्मेलन में 38 अंतराष्ट्रीय शोध पत्र प्रस्तुत किये गए। सम्मलेन का समापन विदाई समोराह तथा संस्थान के विभाग्याध्यक्ष अलोक असवाल के वोट ऑफ थैंक्स के साथ किया गया।