अपराध

दुःखद : मैक्स वाहन खाई में गिरा, चार की मौत, 10 घायल

चमोली जिले के बिसौणा गांव के हैं सभी लोग, होली खेलने आये थे पौड़ी

दुर्घटना में चार लोगों ने दम तोड़ा है। वहीं 10 लोग गंभीर घायल हैं उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। चारों शवों का सीएचसी पाबौ में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। घटना की सूचना सभी के परिजनों को दे दी गई है। – प्रताप ‌सिंह, थानाध्यक्ष पैठाणी

पौड़ी। जनपद चमोली के चांदपुर पट्टी स्थित बिसौणा गांव के अनेक परिवार शोक की लहर में डूब गए हैं। जिले के बिसौणा गांव के युवा होल्यारों की टोली पौड़ी जिले के पैठाणी क्षेत्र में आई थी। इन होल्यारों की टोली से भरा मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें चार युवा होल्यारों की मौत हो गई है। जबकि 10 घायल होल्यारों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं चारों शवो का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

गुरुवार को जनपद चमोली के चांदपुर पट्टी स्थित बिसौणा गांव के 14 युवा होल्यारों की टोली जनपद पौड़ी के पैठाणी क्षेत्र में होली खेलने पहुंची। दिनभर होली गीतो से क्षेत्र के गांवों में अबीर-गुलाल का रंग भरकर शाम को पैठाणी से वापस लौट रह थे। यहां पैठाणी- कर्णप्रयाग मोटर मार्ग पर चुठानी बैंड के समीप होल्यारो की टोली से भरा मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना की सूचना पर थाना पैठाणी पुलिस ने मौके पर पहुंकर स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर मृतकों और घायलों को सड़क पर लाए।

 दुर्घटना में मृतक लोग : अमित नेगी (16) पुत्र महेंद्र ‌सिंह, रोहित ‌सिंह (19) पुत्र शेर सिंह, बलंवत सिंह (21) पुत्र कल्याण सिंह, संतोष (22) पुत्र आनंद ‌सिंह। घायल :  भूपेंद्र ‌सिंह, मोहित, शिशुपाल, नरेंद्र सिंह, भागवत सिंह, पवन सिंह, दीपक, विक्रम सिंह, लक्ष्मण नेगी व महेंद्र ‌सिंह दुर्घटना में घायल हुए हैं। सीएचसी पैठाणी व पाबौ में उपचार के बाद सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button