पुलिस

त्यूणी पुलिस ने 2 मादा घुरड़ (घुरल) के साथ पांच लोगों को किया गिरफ्तार

सफलता

देहरादून जनपद के त्यूणी थाना क्षेत्र का है मामला

नौगांव। त्यूणी पुलिस ने 2 मादा घुरड़ (घुरल) के शव के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना त्यूणी में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के उल्लंघन की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जिन्हें आज कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार आरोपी।

थानाध्यक्ष त्यूणी कृष्ण कुमार सिंह ने जानकारी देते बताया कि गत रात्रि गश्त के दौरान मामूर में कांस्टेबल लोकेंद्र सिंह, जयेंद्र राणा और होमगार्ड रमेश चंद के साथ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। उसी समय सामने से आ रही दो हिमाचल नम्बर की सफेद रंग की कार को पूछताछ के लिए रोका गया। पूछताछ में कारों में सवार लोग घुमाफिरा कर बात करने लगे। शक होने पर दोनों वाहनों की तलाशी ली गयी तो पीछे डिग्गी में 1-1 घुरल (घुरड़) के शव रखे मिले। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हमने मोरी क्षेत्र में शिकार कर ये दो घुरड़ (घुराल) मारे है। जिनको हम हिमाचल ले जा रहे हैं। उनके पास से एक रायफल और दस जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के उल्लंघन की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जिन्हें आज कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

पकड़े गए आरोपी : नरेश पुत्र राजेंद्र सिया, सुनील पुत्र रामेश्वर, दिनेश पुत्र रणवीर सिंह व लेखराज पुत्र जगदीश चारों जिला शिमला हिमाचल प्रदेश और कुशाल रावत पुत्र जगत सिंह रावत ग्राम मोहरा थाना मोरी जिला उत्तरकाशी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button