पर्यटन

यमुनोत्री धाम : भू-धसाव के चलते रानाचट्टी के पास बड़े वाहनों की आवाजाही फिर बन्द

परेशानी

मार्ग ठीक करने में लग सकता है 2 से 3 दिन का समय

नौगांव। यमुनोत्री मार्ग पर रानाचट्टी के पास आज फिर से भू-धसाव होने के चलते मार्ग संकरा हो गया है। जिस कारण बड़े वाहनों की आवाजाही बन्द हो गयी है। मार्ग से छोटे वाहन  बामुश्किल निकल पा रहे हैं।

सीओ बड़कोट सुरेंद्र सिंह भंडारी ने जानकारी देते बताया है कि यमुनोत्री मार्ग पर रानाचट्टी के पास आज शुक्रवार को फिर से भू-धसाव होने के चलते सड़क संकरी हो गयी है। जिसके चलते बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। मार्ग से केवल छोटे वाहन ही निकल पा रहे हैं। जिसके कारण दोनों तरफ यात्री फंसे हैं। एनएच बड़कोट की टीम लगातार मार्ग को चौड़ा करने में जुटी है।

रानाचट्टी के पास गत रात्रि को फिर से भू-धसाव होने के चलते बड़े वाहनों की आवाजाही बन्द कर दी गयी है। मार्ग को ठीक करने में 2 से 3 दिन का समय लग सकता है। – शालिनी नेगी, एसडीएम बड़कोट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button