अपराधपुलिस

Big Breking : अवैध देवदार से भरा ट्रक पकड़ा, सीज, चालक फरार

कार्रवाई

Naugaon (उत्तरकाशी)। अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट के सौली बैरियर के पास देवदार की लकड़ी की तस्करी करते हुए एक ट्रक को पकड़ा गया। चालक मौके से फरार हो गया, वाहन को सीज कर दिया गया है। अज्ञात के खिलाफ वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

डीएफओ सुबोध कुमार काला के दिशा/निर्देश में अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट में लकड़ी तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गत रात्रि सौली बैरियर (नौगांव) पर वन क्षेत्राधिकारी शेखर सिंह राणा के नेतृत्व में संदिग्ध ट्रक (uk–07cb 0554) को रोका गया। वाहन चालक मौका देख फरार हो गया। ट्रक से 19 नग अवैध देवदार के स्लीपर बरामद किए गए हैं। ट्रक को सीज कर देवदार के नगों को लिसा डीपो में रख दिया गया है। ट्रक चालक के खिलाफ वन अधिनियम की धारा 2, 26 (च) 41,42 व 52 (क) के तहत केस दर्ज किया गया है।

वन विभाग की टीम

  • वन दरोगा (बैरियर इंचार्ज) अरविंद सिंह पंवार।
  • जवाहर कोहली।
  • वीरेंद्र राणा।
  • मोती लाल।
  • देवेंद्र सिंह राणा।

अवैध तस्करी के खिलाफ विभाग की टीम सतर्क है। लकड़ी तस्करी में लिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। –सुबोध काला, डीएफओ अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट/टौंस वन प्रभाग पुरोला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button