यूथ

ब्रेकिंग न्यूज : मोदी सरकार ने किया अग्निपथ योजना’ का एलान, अब 4 साल के लिए सेना में भर्ती होंगे युवा

खुशखबरी

अग्निपथ’ योजना के जरिए भारतीय सेना के तीनों रक्षा सेवाओं में होंगी अब सैनिकों की भर्ती

दिल्ली। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से सेना में भर्ती से जुड़ी ‘अग्निपथ भर्ती योजना’ का ऐलान कर दिया गया है। ‘अग्निपथ’ योजना के जरिए भारतीय सेना के तीनों रक्षा सेवाओं में नए सैनिकों की भर्ती कराई जाएगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज सेना में भर्ती प्रक्रिया में बड़े बदलाव के लिए ‘अग्निपथ भर्ती योजना’ का ऐलान किया है। इसके तहत सैनिकों को सिर्फ चार साल के लिए भर्ती किया जाएगा। नई व्‍यवस्‍था के तहत भर्ती होने वाले सैनिकों को ‘अग्निवीर’ (‘Agniveer’) पुकारा जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय सेनाओं को विश्व की बेहतरीन सेना बनाने की दिशा में आज सुरक्षा मामलों की संसदीय समिति ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है।

क्या है अग्निपथ योजना

  • पूरे देश में मेरिट के आधार पर भर्तियां।
  • चार साल के लिए सेना में भर्ती।
  • ‘अग्निवीरों’ को आकर्षक वेतन।
  • युवाओं को भविष्य के लिए और अवसर।
  • नौकरी के बाद सेवा निधि पैकेज।
  • 17.5  साल से 21 साल के युवाओं को मौका।
  • 10 हफ्ते से 6 महीने तक होगी ट्रेनिंग।
  • 10-12वीं के छात्र कर सकेंगे आवेदन।
  • शहीदों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये और बाकी बची नौकरी का वेतन भी।

भारतीय सेना को विश्व की पॉवरफुल सेना बनाने को ऐतिहासिक फैसला : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘अग्निपथ योजना’ के माध्यम से नौजवानों के लिए भारतीय सेना के द्वार खोलने हेतु माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ‘अग्निपथ योजना’ के माध्यम से भारत की सैन्य ताकत को मजबूती मिलने के साथ ही युवाओं की कौशलता और प्रतिबद्धता में भी खासा सुधार आएगा। उन्होंने बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि भारतीय रक्षा व्यवस्था को लेकर पिछले कुछ सालों में कई बड़े सुधार देखने को मिले हैं। अग्निपथ योजना को लागू करने का जो निर्णय लिया गया है, उससे देश के नौजवान चार साल की सेवा सेना में दे सकेंगे। कहा कि भारतीय सेना को विश्व की बेहतरीन सेना बनाने की दृष्टि से यह ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। युवाओं को चार साल के लिए सेना में भर्ती कराया जाएगा, इस दौरान अग्निवीरों को अच्छा वेतन मिलेगा। कहा कि योजना के तहत जो जवान चार साल बाद यहाँ से निकलेंगे, उत्तराखण्ड सरकार ऐसे अग्निवीरों को पुलिस की भर्ती में प्राथमिकता के अवसर देगी। आज भारत रक्षा के क्षेत्र में तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button