
अंकित आर्य को ओबीसी उपाध्यक्ष पद से भी हटाया
Dehradun। अंकिता भंडारी हत्याकांड में पुलकित आर्य की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश भाजपा ने पिता विनोद आर्य और भाई अंकित आर्य को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। साथ ही अंकित आर्य को ओबीसी उपाध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के निर्देश पर यह कार्यवाही की गई है। वहीं गुस्साए लोगों ने पुलकित आर्य की फैक्ट्री में आग लगा दी है।