उत्तराखंड

Breking news : राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू का उत्तराखंड आगमन पर भव्य स्वागत, निर्दलीय विधायक संजय डोभाल और उमेश कुमार ने दिया समर्थन, देखें वीडियो

द्रोपदी मुर्मू ने उत्तराखंड के विधायकों और सांसदों से मांगे अपने लिए वोट 

Dehradun। उत्तराखंड आगमन पर एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू का जौलीग्रांट एयरपोर्ट सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित सांसद, मंत्रियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उसके बाद द्रोपदी मुर्मू ने कचहरी में पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू ने विधायकों और सांसदों के साथ बैठक कर अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। बीजेपी विधायकों के साथ निर्दलीय विधायक उमेश कुमार और संजय डोभाल भी उपस्थित रहे। इससे साबित होता है कि उनका समर्थन भी द्रोपदी मुर्मू को  है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button