उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में गिरावट जारी, शासन ने नाईट कर्फ्यू हटाया
राज्य में आज 4 लोगों ने तोड़ा दम

देहरादून/नौगांव। राज्य में 24 घंटे में कोरोना से 4 लोगों ने दम तोड़ा है। ओर 271 नए केस दर्ज किए गए हैं। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 1422 लोग पिछले 24 घंटे में कोविड से स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। राज में अब एक्टिव केस 4043 रह गए हैं। कोविड के मामलों में आई गिरावट के बाद मुख्य सचिव एसएस संधू ने राज्य में लागू नाईट कर्फ्यू को समाप्त कर दिया है।
राज्य में नाईट कर्फ्यू खत्म : बुधवार को मुख्य सचिव एसएस संधू ने इस संबंध में निर्देश देते नई गाइडलाइन जारी कर दी है। राज्य में स्विमिंग पूल और वाटरफॉल, पार्क 28 फरवरी तक बंद रहेंगे। जबकि शॉपिंग मॉल, स्पा, सैलून कोविड के नियमों के साथ खोले जाएंगे। उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ सुखबीर सिंह संधू ने समस्त सामाजिक, खेल गतिविधियां, मनोरंजन, विवाह समारोह, सांस्कृतिक समारोह का आयोजन स्थल की पूर्ण क्षमता के साथ व्यक्तियों को सम्मिलित होने की अनुमति दी गई है। साथ ही नियमों का अनुपालन करने के निर्देश दिए।