बुधवार देर रात नोनी जिले के टुपुल यार्ड रेलवे निर्माण स्थल पर हुआ हादसा
इंफाल। मणिपुर के नोनी जिले में रेलवे स्टेशन के पास हुए लैंडस्लाइड की चपेट में 107 टेरिटोरियल आर्मी का कैंप आ गया है। विनाशकारी भूस्खलन से अबतक सात सेना के जवानों सहित आठ लोगों की मौत हो गई और 72 सेना के जवान और आम नागरिक लापता हो गए हैं। सेना के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कहा रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात मणिपुर राज्य के नोनी जिले के टुपुल यार्ड रेलवे निर्माण शिविर में हुई। भूस्खलन से अब तक सात सैनिकों और एक नागरिक का शव बरामद किया जा चुका है। साथ ही 13 टेरीटोरियल आर्मी और पांच आम नागरिक को बचाया गया है। 72 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। राज्य सरकार ने नागरिकों को सावधानी बरतने की अपील की है।