featuredUncategorizedअपराधउत्तराखंडखेलदेश-विदेशपर्यटनपुलिसयूथराजनीतिशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

कार दुर्घटनाग्रस्त छः लोगों की मौत, मरीज को लेकर जा रहे थे देहरादून 

बीबीसी ख़बर, न्यूज नेटवर्क यमुना पुल

डामटा / कल रात मोरी मोताड, देवती से देहरादून के लिए मरिज के साथ आए परिजन सहित गाड़ी यमुनापुर के पास गहरी खाई में दुर्घटना ग्रस्त हो गई जिसमें मरीज सहित छः लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

यमुनोत्री हाइवे पर अग्लाड पुल और खरसोंन क्यारी के बीच एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर यमुना नदी  में जा गिरी। कार सवार सभी लोग मोरी के बताए जा रहे हैं।

ऑटो कार वाहन संख्या uk07-9607 अगलाड़ पुल से 02 कि.मीटर आगे नैनबाग की तरफ नदी के पास गिरी है। उक्त कार 6 लोग सवार थे। सभी मृत पाए गए है।

दुर्घटना में निम्न लोगों की हुई मृत्यु

1-प्रताप पुत्र श्याम सिंह उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी ग्राम मोताड़ मोरी।

2- राजपाल पुत्र श्यामसुख, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी उपरोक्त।

3- जशीला पत्नी राजपाल , उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी उपरोक्त।

4- वीरेन्द्र पुत्र प्रेमलाल, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी उपरोक्त।

5- विनोद उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी उपरोक्त।

6- मुन्ना पुत्र रूपदास उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी उपरोक्त।

 

उपरोक्त सभी देर रात्रि मोरी से देहरादून जा रहे थे,  सभी लोगों के गंतव्य तक न पहुचने पर परिवारजनों द्वारा नैनबाग पुलिस से आज शाम पांच बजे के आसपास  संपर्क कर तलाश की गई, लगभग 17:45 बजे उपरोक्त वाहन दुर्घटना ग्रस्त पाया गया जिसमें सभी छः लोगों की मौत की पुष्टी की गई है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button